जन समाधान शिविर में 19 लाभुकों को मिला राशन कार्ड

प्रखंड की पूर्वी ठाठा पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को पूर्व निर्धारित समयानुसार जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया.

जन समाधान शिविर मानसी प्रखंड के अलग-अलग पंचायत में विगत आठ जनवरी से आयोजित किया जा रहा मानसी. प्रखंड की पूर्वी ठाठा पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को पूर्व निर्धारित समयानुसार जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया. जन समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के जानकारी को घर-घर पहुंचाना है. जन समाधान शिविर मानसी प्रखंड के अलग-अलग पंचायत में विगत आठ जनवरी से आयोजित किया जा रहा है. इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहकर जनता की समस्या का समाधान किया जा रहा है. जन समाधान शिविर में ग्रामीण विकास विभाग के साथ साथ जीविका, खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण, जलापूर्ति, बिजली, सहकारिता,पशु चिकित्सा, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजना के लिए अलग-अलग समाधान काउंटर लगाया गया. जन समाधान शिविर के दौरान पूर्वी ठाठा पंचायत के मुखिया बुलबुल कुमारी द्वारा 19 लाभुकों को राशन कार्ड वितरण किया गया. स्वास्थ्य टीम द्वारा 80 लाभुकों की जांच कर दवाई वितरण किया गया. शिविर में कुल 77 समस्या जो अलग अलग विभाग से प्राप्त हुआ. इसमें 49 समस्याओं का समाधान शिविर के दौरान किया गया. शिविर में जमीन, बिजली लेबर कार्ड से समस्या का उजागर अधिक हुआ. शिविर के नोडल अधिकारी के रूप में घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक आरंभ से अंत तक जनमानस के समस्या से अवगत होते हुए शिविर के उद्देश्य को संबोधित करते हुए शांति पूर्ण जन समाधान शिविर को सहभागिता पूर्ण सफल बनाया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ शिविर का समापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >