बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर तिलाठी गांव में विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने आसपास कोहराम मचा दिया. आग लगने की सूचना पाकर स्थानीय थाने से घटनास्थल पहुंची अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह गांव के नारायण मुखिया के घर मे शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिनगारी समीप रखे जलावन में आग लगा दी. आग की उठती लपटों ने पलभर में घर को अपने आगोश मंे ले लिया. लेकिन सूचना पर तत्काल पहुंची दमकल टीम की तत्परता से अनहोनी घटना टल गयी. आग लगने से पीडि़त का घर आंशिक रूप से जल गया.
शॉर्ट सर्किट से लगी आग को अग्निशमन दस्ता ने बुझाया
बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर तिलाठी गांव में विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने आसपास कोहराम मचा दिया. आग लगने की सूचना पाकर स्थानीय थाने से घटनास्थल पहुंची अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह गांव के नारायण मुखिया के घर मे शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिनगारी […]
