590 कारतूसों के साथ तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

खगड़िया : कारतूस का खेप पहुंचाने जा रहे अंतरजिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार है. स्थानीय मुफस्सिल थाने की पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त छापेमारी कर संसारपुर ढ़ाला के समीप तीन अंतरजिला हथियार तस्कर को भाड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. प्रभारी पुलिस अधीक्षक अमरकांत झा ने प्रेस वार्ता कर बताया […]

खगड़िया : कारतूस का खेप पहुंचाने जा रहे अंतरजिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार है. स्थानीय मुफस्सिल थाने की पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त छापेमारी कर संसारपुर ढ़ाला के समीप तीन अंतरजिला हथियार तस्कर को भाड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.

प्रभारी पुलिस अधीक्षक अमरकांत झा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि तीनों तस्कर कारतूस का खेप गंतव्य तक पहुंचाने के लिए संसारपुर ढाले पर उतरा था. गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार व एसओजी पटना के नेतृत्व में की गयी छापेमारी के दौरान अंतर जिला तस्कर को 590 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है.
पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बेलसन माधोपुर गांव निवासी पोसो यादव के पुत्र चंदन कुमार, अथमलगोला थाना क्षेत्र के मकदुमपुर गांव निवासी जगदेव राय के पुत्र मन्नु कुमार तथा समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपूरा गांव निवासी सुशील कुमार राय के पुत्र विजेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
तीनों अंतर जिला तस्कर के पीठ पर रखे एयर बैग से 315 बोर राइफल का 450 तथा 7.65 एमएम पिस्टल का 140 पीस कारतूस बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों अंतर जिला तस्कर से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही तस्करी में संलिप्त अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >