सड़क पर पानी बहाने को लेकर मारपीट, दो जख्मी

पसराहा : थाना क्षेत्र के पीपड़पांती गांव में सड़क पर पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए हैं. वहीं घायलों को परिजन के सहयोग से पसराहा थाना लाया गया. जहां से इलाज के लिए गोगरी अस्पताल भेज दिया गया. बताया जाता है कि […]

पसराहा : थाना क्षेत्र के पीपड़पांती गांव में सड़क पर पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए हैं. वहीं घायलों को परिजन के सहयोग से पसराहा थाना लाया गया. जहां से इलाज के लिए गोगरी अस्पताल भेज दिया गया. बताया जाता है कि सोमवार शाम को पीपड़पांती निवासी राजकिशोर सिंह एवं मंजीत सिंह के बीच सड़क पर पानी बहाने को लेकर विवाद हो गया.

इसी दौरान एक पक्ष के राजकिशोर सिंह एवं उसकी पत्नी बुधनी देवी को पड़ोसी मंजीत सिंह, उपेन्द्र सिंह एवं गुलाम सिंह ने मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं पसराहा थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि घायल को इलाज में भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आवेदन के आलोक में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >