ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर पलटने से आधा दर्जन से अधिक पशुपालक जख्मी

खगड़िया : ओवरब्रिज पर राजेन्द्र चौक के समीप गुरुवार की दोपहर ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में पशुचारा से लदा ट्रैक्टर पलट जाने के कारण आधे दर्जन से अधिक पशुपालक जख्मी हो गये.मोरकाही थाना क्षेत्र के सबलपुर बहियार से पशुओं के लिए घास लेकर ट्रेक्टर से रहीमपुर नया टोला जा रहा था. ट्रेक्टर चालक […]

खगड़िया : ओवरब्रिज पर राजेन्द्र चौक के समीप गुरुवार की दोपहर ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में पशुचारा से लदा ट्रैक्टर पलट जाने के कारण आधे दर्जन से अधिक पशुपालक जख्मी हो गये.मोरकाही थाना क्षेत्र के सबलपुर बहियार से पशुओं के लिए घास लेकर ट्रेक्टर से रहीमपुर नया टोला जा रहा था. ट्रेक्टर चालक द्वारा पुल पर नियंत्रण खो देने के कारण घास से लदा ट्रेक्टर पलटी खा गया. जिसके कारण ट्रैक्टर पर सवार दस पशुपालक जख्मी हो गये. ट्रैक्टर पलटते ही पशुपालक घास के नीचे दब गये.

घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घास के नीचे दबे पशुपालकों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घायल रहीमपुर नया टोला निवासी पशुपालक अशोक चौधरी, देवनारायण चौधरी, सोहन चौधरी, विश्वास कुमार, रौनक कुमार, सूरज कुमार, अजीत कुमार, बिट्टू कुमार, रिंकू चौधरी, रजनीश कुमार आदि जख्मी हो गया. जख्मी पशुपालकों ने बताया कि पशुओं के लिए चारा सबलपुर बहियार से लेकर लौट रहे थे. ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में ट्रेक्टर चालक नियंत्रण खो दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >