खगड़िया : सड़कों पर वाहनों की जांच सहित नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना का सिलसिला जारी है. गुरुवार को भी शहर के अलग-अलग जगहों पर वाहनों की सघन जांच की गई. बगैर हेलमेट पहने सड़कों पर बाईक चला रहे कई चालकों से जुर्माना वसूल किया गया. चित्रगुप्त नगर थाना, अस्पताल रोड सहित शहर के अन्य जगहों पर डीटीओ पुरुषोत्तम ने वाहनों की जांच की गई.
बाइक चालकों से वसूला गया 12 हजार रुपये जुर्माना

बाइक चालकों से वसूला गया 12 हजार रुपये जुर्माना
Copied link
खगड़िया : सड़कों पर वाहनों की जांच सहित नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना का सिलसिला जारी है. गुरुवार को भी शहर के अलग-अलग जगहों पर वाहनों की सघन जांच की गई. बगैर हेलमेट पहने सड़कों पर बाईक चला रहे कई चालकों से जुर्माना वसूल किया गया. चित्रगुप्त नगर थाना, अस्पताल रोड सहित शहर के अन्य […]
जांच के दौरान डीटीओ ने 12 मोटरसाईकिल चालकों से 12 हजार रुपये जुर्माना के तौर पर वसूल किया. ये सभी बाईक चालक बगैर हेलमेट पहने गाड़ी चला रहे थे. गौरतलब है कि पहले बिना हेलमेट के बाईक चलाने पर सौ रुपया फाईन लिये जाते थे. 30 अगस्त के बाद इसमें 10 गुणा की वृद्धि की गई है.