सीएसपी संचालक से दो लाख की लूट

मानसी : थाना क्षेत्र के बदला घाट स्थित मां कात्यायनी पुल के समीप अपराधियों ने दिनदहाड़े एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को पिस्तौल सटाकर दो लाख रुपये, दो मोबाइल, एक लैपटॉप व पर्स लूट लिया. पीड़ित सीएसपी संचालक सन्नी कुमार ने बताया कि करीब दिन के 11 बजे के आसपास ग्राहक सेवा केंद्र के […]

मानसी : थाना क्षेत्र के बदला घाट स्थित मां कात्यायनी पुल के समीप अपराधियों ने दिनदहाड़े एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को पिस्तौल सटाकर दो लाख रुपये, दो मोबाइल, एक लैपटॉप व पर्स लूट लिया.

पीड़ित सीएसपी संचालक सन्नी कुमार ने बताया कि करीब दिन के 11 बजे के आसपास ग्राहक सेवा केंद्र के संचालन के लिए मानसी से धमहरा स्टेशन के समीप बंगलिया टोला जा रहे थे. जैसे ही बाइक से बदलाघाट पुल से आगे बढ़े कि एक आपाची बाइक पर सवार अपराधियों ने रास्ता रोक कर पिस्टल तान दिया.
फिर झाड़ी में छिपे तीन युवक भी पिस्तौल लेकर आ धमके. उसके बाद पिस्टल सटाकर अपराधियों ने उनके पास से दो लाख रुपये, लैपटॉप, दो मोबाइल एवं पर्स छीन लिया और मेरी बाइक की चाबी भी लेते गये.
घटना के बाद बाइक सवार सभी अपराधी बलहा की ओर भाग निकले. इसके बाद सन्नी ने दूसरे के मोबाइल से अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व छानबीन की.
थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने सन्नी से पूछताछ की. मानसी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है. जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >