माह की 15 तारीख को ही आगनबाड़ी केंद्रों पर बंटेंगे टेक होम राशन

खगड़िया : आंगनबाड़ी केन्द्रों पर माह के 15 वीं तारीख को ही टेक होम राशन यानी टीएचआर का वितरण होना है. टीएचआर वितरण की तिथि जिले के पदाधिकारी तय नहीं करेंगे. जानकारी के मुताबिक टीएचआर वितरण को लेकर आईसीडीएस निदेशक ने कड़े आदेश जारी किया है. बताया जाता है कि आईसीडीएस निदेशक ने जिला प्रोग्राम […]

खगड़िया : आंगनबाड़ी केन्द्रों पर माह के 15 वीं तारीख को ही टेक होम राशन यानी टीएचआर का वितरण होना है. टीएचआर वितरण की तिथि जिले के पदाधिकारी तय नहीं करेंगे. जानकारी के मुताबिक टीएचआर वितरण को लेकर आईसीडीएस निदेशक ने कड़े आदेश जारी किया है.

बताया जाता है कि आईसीडीएस निदेशक ने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी व सभी प्रखण्डों के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को पत्र लिखकर हर हाल में माह के 15 वीं तारीख को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टीएचआर वितरण करने को कहा है. अगर 15 तारीख को अवकाश है तो अगले दिन यानी 16 तारीख को टीएचआर बंटेंगे.
विभागीय जानकारी के मुताबिक राशि निकासी नहीं हो पाने या फिर अन्य कारणों से अगर निर्धारित तिथि को टीएचआर का वितरण नहीं हो पाता है तो इसकी जानकारी शाम तक राज्य स्तर पर भेजने को कहा गया है. 15 तारीख को टीएचआर का वितरण नहीं होने की स्थित डीएम से अनुमति लेकर उसी माह के 22 वीं तारीख वितरण कराना होगा. अगर उक्त दोनों तिथि को भी टीएचआर का वितरण नहीं हो पाता है कि डीपीओ को विभाग से अनुमति प्राप्त उसी माह के किसी तारीख को टीएचआर का वितरण आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कराएंगे.
राज्य आईसीडीएस विभाग द्वारा जारी आदेश में यह साफ कह दिया गया है कि जिस माह के लिये टीएचआर का आवंटन हुआ है उसी माह वितरण होगा. अगस्त माह का टीएचआर सितम्बर माह में वितरण करने पर सख्त रोक लगाई गई है.
डिब्वे से वितरण पर पहले ही लग चुका है रोक : आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती/धातृ महिलाओं, कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को मिलने वाले टीएचआर वितरण में गड़बड़ियां रोकने को लेकर राज्य स्तर से हाल के दिनों में भी कुछ महत्वपूर्ण आदेश जारी किये हैं.
जिसमें डब्बे/ग्लास से मापकर टीएचआर वितरण पर रोक शामिल है. बता दें कि सभी सीडीपीओ व डीपीओ को राज्य स्तर से टीएचआर वितरण के दिन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आनाज को डब्बे या फिर ग्लास से मापकर बांटने की व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त करने के आदेश दिये गए हैं.
टीएचआर के तहत मिलने वाले खाधान्न के डिब्बे या ग्लास से मापकर नहीं बल्कि ताराजू पर तौलकर लाभुकों को देने के निर्देश दिये गए हैं. जानकार बताते हैं कि ये आदेश पूर्व में भी जारी किये गए थे. लेकिन आदेश के अनुपालन के नाम पर कई आंगनबाड़ी केन्द्रों पर महज कागजी खानापूर्ति होती रही है.
आठ हजार से अधिक उठाते हैं टीएचआर
जिले में टीएचआर का वितरण हमेशा से चर्चा में रहा है. आए दिन टीएचआर वितरण में अनियमितता की बातें सामने आती रही है. हालांकी कार्रवाई भी होती रही है. इधर जानकार बताते हैं कि टीएचआर वितरण को लेकर विभाग जारी यह आदेश काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकी अगर गड़बड़ियां पूरी तरह रुकी तो इसका सीधा फायदा जिले के 15 सौ आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रत्येक माह 8 हजार से अधिक गर्भवती/धातृ महिलाओं,कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को होगा.
जो टीएचआर वितरण के दिन चावल,दाल तथा सोयाबड़ी या अंडा प्राप्त करते हैं. गौरतलब है कि टीएचआर के दिन धातृ व गर्भवती महिलाओं को जहां 3 किलो चावल व ढ़ेड़ दाल दिये जाते हैं. वहीं कुपोषित बच्चों को ढ़ाई किलो चावल एवं सवा किलो दाल के साथ सोयाबड़ी या फिर अंडे दिये जाते हैं. इसी तरह अति कुपोषित बच्चों को 4 किलो चावल व 2 किलो दाल के साथ सोयाबड़ी या फिर अंडे दिये जाते हैं.
विभागीय निर्देश के आलोक में जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर निर्धारित तिथी को ही टीएचआर का वितरण कराया जा रहा है. सभी केन्द्रों पर लाभुकों के बीच टीएचआर का वितरण तौलकर किया जा रहा है. कहीं से भी डिब्बे या ग्लास से मापकर टीएचआर वितरण की शिकायते नहीं मिली है.
नीना सिंह, डीपीओ (आईसीडीएस)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >