देसी शराब की भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त

बेलदौर : थाना क्षेत्र के बेला नोवाद गांव के ठाकुरबाड़ी से सटे एक बासा से पुलिस ने शराब बनाने वाले भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. हालांकि पुलिस को देखकर शराब बनाने वाले युवक फरार हो गया. वहीं पुलिस ने शराब बनाने वाले सामग्री शक्कर, टिन, गैस समेत चूल्हा बरामद किया. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को […]

बेलदौर : थाना क्षेत्र के बेला नोवाद गांव के ठाकुरबाड़ी से सटे एक बासा से पुलिस ने शराब बनाने वाले भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. हालांकि पुलिस को देखकर शराब बनाने वाले युवक फरार हो गया. वहीं पुलिस ने शराब बनाने वाले सामग्री शक्कर, टिन, गैस समेत चूल्हा बरामद किया.

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध ठिकाने पर अचानक धावा बोल शराब कारोबारी के मंसूबे पर पानी फेर दिया. सूचना पर जीरो माइल पिकेट प्रभारी कृष्णा कुमार सिंह पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर छापेमारी कर शराब बनाने में उपयोग किये जाने वाले सभी आवश्यक सामग्री बरामद कर भट्ठी को ध्वस्त कर दिया.
इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बेला नोवाद गांव से सटे ठाकुरबाड़ी के निकट देसी शराब का निर्माण किया जा रहा था. गुप्त सूचना पर पुलिस छापेमारी कर शराब बनाने वाले भट्ठी को ध्वस्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >