दारोगा हत्याकांड में 50 हजार का इनामी दिनेश मुनि पुलिस के टॉप टारगेट पर

नवगछिया/खगड़िया : दारोगा हत्याकांड में आरोपित बिहपुर के दुधैला निवासी अशोक मंडल की गिरफ्तारी के बाद अब नवगछिया पुलिस के टॉप टारगेट पर इस कांड का मुख्य अभियुक्त 50 हजार का इनामी अपराधी दिनेश मुनि है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही दिनेश मुनि को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसकी गिरफ्तारी के लिए एक […]

नवगछिया/खगड़िया : दारोगा हत्याकांड में आरोपित बिहपुर के दुधैला निवासी अशोक मंडल की गिरफ्तारी के बाद अब नवगछिया पुलिस के टॉप टारगेट पर इस कांड का मुख्य अभियुक्त 50 हजार का इनामी अपराधी दिनेश मुनि है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही दिनेश मुनि को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया है. इधर सूत्रों की मानें तो दिनेश मुनि इन दिनों दियारा से पलायन कर गया है.

अशोक मंडल ने ही रचा था मुठभेड़ का व्यूह
बात सामने आ रही है कि अशोक मंडल ने ही पुलिस से मुठभेड़ की व्यूह रचना की थी. पुलिस की गतिविधियों की पल-पल की सूचना देने वाला भी अशोक मंडल का ही आदमी था. यह बात भी सामने आ रही है कि पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ अचानक नहीं हुई थी, बल्कि इसके लिए अपराधियों ने पहले से पूरी योजना बना रखी थी. मुठभेड़ की प्लानिंग का मास्टरमाइंड अशोक मंडल और दिनेश मुनि अपराधियों की टीम का लीडर था.
पुलिस कर रही है छापेमारी
दारोगा हत्याकांड के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में अशोक मंडल ने दिनेश मुनि और उसके गिरोह के बारे में कई राज खोले हैं. इसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुछ ठिकानों पर छापेमारी भी की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >