ट्क ने बाइक में मारा धक्का, दो स्कूली छात्रों की मौत, ट्रक लेकर चालक भागने में रहा सफल

खगड़िया : खगड़िया नगर थाना क्षेत्र के नगर सुरक्षा तटबंध पर सीढ़ी घाट शिव मंदिर के समीप दो स्कूली छात्र ��ो ट्रक चालक ने कुचल दिया. एक छात्र की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि दूसरे छात्र की मौत ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई. घटना के बाद चालक ट्रक समेत भागने में सफल […]

खगड़िया : खगड़िया नगर थाना क्षेत्र के नगर सुरक्षा तटबंध पर सीढ़ी घाट शिव मंदिर के समीप दो स्कूली छात्र को ट्रक चालक ने कुचल दिया. एक छात्र की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि दूसरे छात्र की मौत ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई. घटना के बाद चालक ट्रक समेत भागने में सफल रहा.
मृतकों में नगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर वार्ड नंबर 6 निवासी पिंटू पंडित के 8 वर्षीय पुत्र पियूष कुमार और उसका चचेरा भाई राज कुमार (15वर्ष) शामिल हैं. पियुष कुमार संत मेरीज स्कूल में कक्षा तीन और राज कुमार अरुण मध्य विद्यालय में कक्षा आठवीं का छात्र था. राज कुमार अपने भाई को पियूष कुमार को बाइक पर स्कूल के लेकर घर की तरफ जा रहा था. घटना अपराह्न तीन बजे की है.
घटना के बाद जुटी भीड़ ने परिजनों व पुलिस को दी सूचना
जानकारी के मुताबिक बबलू पंड़ित का बेटा राज कुमार स्कूल से छुट्टी होेने के बाद अपने चचेरे भाई पियूष को स्कूल से छुट्टी के बाद बाइक पर बैठाकर घर लौट रहा था. इस बीच नगर सुरक्षा तटबंध पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार की ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी. दुर्घटना के बाद दोनों बाइक से गिर गये, जिसके बाद ट्रक चालक दोनों को रौंदते हुए फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने दोनों छात्र को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया.
जहां चिकित्सक ने पियूष को मृत घोषित कर दिया, जबकि राज कुमार का कुछ देर तक इलाज चलने के बाद मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में शहर के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल परिसर में एएसपी अभियान राज कुमार राज, चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष प्रियरंजन, नगर थानाध्यक्ष अविनाश चंद्र, अलौली थानाध्यक्ष राजीव लाल दल बल के साथ अस्पताल परिसर पहुंचे. मृतक के परिजनों को ढांढस बढ़ाया.
वार्ड पार्षद जावेद अली, चंद्रशेखर कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार, चुन्नू कुमार ने बताया कि दोनों ही मेधावी छात्र था. पियूष और राज कुमार के पिता राजमिस्त्री का काम करता है. वार्ड पार्षद चंद्रशेखर ने जिला प्रशासन से अविलंब मुआवजा देने की मांग की है. घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अनिरूद्ध कुमार के निर्देश पर सीओ धीर बालक राय ने अस्पताल परिसर पहुंचकर मृतक के परिजनों को चार चार लाख रूपये का चेक दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >