लोकसभा चुनाव : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जिला प्रशासन बरत रही है िवशेष निगरानी

खगड़िया : लोकसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए बनाये गये गश्ती दल दंडाधिकारी की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में आयोजित की गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रूप से एसपी मीनू कुमारी, डीडीसी रामनिरंजन सिंह मौजूद थे. बैठक में सभी 380 गश्ती दल […]

खगड़िया : लोकसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए बनाये गये गश्ती दल दंडाधिकारी की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में आयोजित की गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रूप से एसपी मीनू कुमारी, डीडीसी रामनिरंजन सिंह मौजूद थे.

बैठक में सभी 380 गश्ती दल दंडाधिकारी को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान की तैयारी के बाबत कई दिशा निर्देश दिये गये. आगामी 23 अप्रैल को खगड़िया लोकसभा सीट के लिए वोटिंग होगी.
डीडीसी रामनिरंजन सिंह ने बताया कि मतदान से एक दिन पूर्व 22 अप्रैल को ही गश्ती दल दंडाधिकारी बाजार समिति स्थित वज्रगृह में योगदान देंगे. इसके बाद इवीएम व वीवीपैट प्राप्त करेंगे. जहां से संबंधित मतदान केंद्र के लिए इवीएम व वीवीपैट लेकर गश्ती दल दंडाधिकारी रवाना होंगे.
नक्सल प्रभावित बूथों तक इवीएम व वीवीपैट पहुंचाने के लिए सुरक्षा के खासा इंतजाम किये गये हैं. नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात गश्ती दल दंडाधिकारी को वज्रगृज से इवीएम व वीवीपैट प्राप्त करने के बाद कलस्टर प्वाइंट पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. जहां से फोर्स की निगरानी में ऐसे संवेदनशील बूथों तक इवीएम व वीवीपैट पहुंचाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >