फलका : लोकसभा चुनाव को लेकर फलका पुलिस ने बुधवार को निसुन्दरा पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक लाख, 17 हजार, 170 रुपये भी जब्त किया गया.
थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि निसुन्दरा पुल के समीप वाहन जांच के दौरान संजय कुमार पंडित साकिन महेशपुर के पास एक लाख सतरह हजार एक सौ सत्तर रुपये जब्त किया गया है.
साथ ही वह पुराने वारंटी भी थे. उसे भी गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है. आगे उन्होंने बताया कि रुपये जब्त कर आगे की कारवाई की जा रही है. इस कारवाई से खासकर व्यवसायी वर्गों में हड़कंप है.
