सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत

खगड़िया : सदर प्रखंड के सन्हौली गांव निवासी अशोक ठाकुर के पुत्र कुंदन उर्फ छोटू सड़क हादसे में बीते तीन दिन पूर्व जख्मी हो गया. जख्मी कुंदन की मौत इलाज के दौरान बेगूसराय में हो गयी. मंगलवार को कुंदन के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया. मालूम हो कि बीते तीन दिन पूर्व […]

खगड़िया : सदर प्रखंड के सन्हौली गांव निवासी अशोक ठाकुर के पुत्र कुंदन उर्फ छोटू सड़क हादसे में बीते तीन दिन पूर्व जख्मी हो गया.

जख्मी कुंदन की मौत इलाज के दौरान बेगूसराय में हो गयी. मंगलवार को कुंदन के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया. मालूम हो कि बीते तीन दिन पूर्व कुंदन महेशखूंट ससुराल से खगड़िया सन्हौली गांव लौट रहा था.
एकनियां ढाला के समीप एनएच 31 पर सामने से आ रही बाइक की टक्कर हो गयी. जिसमें तीन युवक घायल हो गया. घायल कुंदन की मौत मंगलवार को हो गया. जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक का इलाज किया जा रहा है.
कुंदन की मौत के बाद शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह, सन्हौली की सरपंच आरती कुमारी, ग्रामीण मिथुन शर्मा आदि लोगों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया. शिक्षक नेता ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को अविलंब मुआवजा देने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >