भयमुक्त माहौल में होंगे लोस चुनाव अपराधियों पर रखें कड़ी नजर : रमण

खगड़िया : वोटरों को वोट के पाने लिए डराने/धमकाने सहित चुनाव कोप्रभावित करने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित करने सहित उन पर कार्रवाई करने के आदेश दिये गये हैं. सोमवार को सदर प्रखंड के सभागार में खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर ने सभी सेक्टर पदाधिकारी के साथ बैठक की. […]

खगड़िया : वोटरों को वोट के पाने लिए डराने/धमकाने सहित चुनाव कोप्रभावित करने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित करने सहित उन पर कार्रवाई करने के आदेश दिये गये हैं. सोमवार को सदर प्रखंड के सभागार में खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर ने सभी सेक्टर पदाधिकारी के साथ बैठक की.

मौके पर उन्होंने कहा कि हर हाल में खगड़िया विधानसभा स्थित 251 मतदान केन्द्रों पर फ्री एण्ड फेयर लोकसभा के चुनाव संपन्न कराये जाएंगे. एआरओ के कहा कि फ्री एण्ड फेयर चुनाव के लिए मतदान केंद्र से लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचने वाले रास्ते व वोटरों के घर तक भयमुक्त माहौल हो, इसके लिए समय पर तैयारी जरूरी है.

एआरओ ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को वैसे लोगों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार करने को कहा है. जो चुनाव दौरान व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं, या फिर वोटरों पर दबाव बना सकते हैं. ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के आदेश दिये गये हैं. एआरओ ने जरूरत पड़ने पर ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के भी आदेश दिये हैं.

ताकि मतदान के दौरान इनकी गलत मंशा पूरी न हो सके. वैध मतदान केन्द्र, वैध टोला सहित वैध मतदाता को लेकर भी आदेश दिये गये हैं. समीक्षा बैठक में एआरओ सह डीसीएलआर ने सभी सेक्टर पदाधिकारी को कहा कि ऐसे मतदाताओं को पूरी सुरक्षा मुहैया कराने की जिम्मेदारी उनकी होगी, ताकि बगैर डर, भय व किसी प्रकार के दबाव के वो अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.

बूथ पर सुविधा की समीक्षा : बूथ व मतदाता की सुरक्षा, मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधा की समीक्षा की गयी. सभी सेक्टर प
दाधिकारी ने बारी-बारी से अपने अपने आवंटित सेक्टर के मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधा का रिपोर्ट कार्ड एआरओ को सौंपा. रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान यह बातें सामने आयी कि कुछ मतदान केंद्रों पर बिजली/पानी/शौचालय का जहां अभाव है.
वहीं कुछेक मतदान केंद्र स्थित शौचालय में गंदगी व्याप्त है. अलग-अलग सेक्टर पदाधिकारी से मतदान केंद्र से संबंधित प्राप्त जांच रिपोर्ट पर एआरओ ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को पत्र लिखे जाने की बातें कही. उन्होंने कहा कि जिस मतदान केंद्र पर बिजली नहीं है, उसके लिए बिजली विभाग के अभियंता को तथा जहां पानी नहीं है उसके लिये पीएचइडी विभाग को पत्र लिखा जाएगा. वहीं शौचालय बनाने व साफ-सफाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्राचार करने की बातें कही गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >