सन्हौली भूमि विवाद के मामले में तीन गिरफ्तार

खगड़िया : सन्हौली में भूमि विवाद को लेकर उपजे विवाद के मामले में दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. हालांकि पुलिस ने कार्रवाई के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि अंशु कुमार के आवेदन पर दो लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जबकि दूसरे पक्ष […]

खगड़िया : सन्हौली में भूमि विवाद को लेकर उपजे विवाद के मामले में दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. हालांकि पुलिस ने कार्रवाई के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि अंशु कुमार के आवेदन पर दो लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जबकि दूसरे पक्ष के अजय साह के शिकायत पर चार लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि अंशू द्वारा सन्नी और अजय के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जबकि अजय द्वारा सोनू, मोनू, अंशू, अरूण के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. उक्त मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो कि अंशू और अजय साह के विवाद में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया था. सड़क जाम करने वाले 3 नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >