बाइक व ऑटो की टक्कर में आधा दर्जन यात्री जख्मी

खगड़िया : सदर प्रखंड के मथुरापुर पंचायत नवटोलिया के समीप ऑटो व बाइक की टक्कर हो गयी. ऑटो चालक के नियंत्रण खो देने के कारण ऑटो गड्ढे में पलट गयी. ऑटो पर सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. घटना गुरूवार के दोपहर की है. खगड़िया मथुरापुर से अलौली जा रही ऑटो अचानक सामने से […]

खगड़िया : सदर प्रखंड के मथुरापुर पंचायत नवटोलिया के समीप ऑटो व बाइक की टक्कर हो गयी. ऑटो चालक के नियंत्रण खो देने के कारण ऑटो गड्ढे में पलट गयी. ऑटो पर सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. घटना गुरूवार के दोपहर की है. खगड़िया मथुरापुर से अलौली जा रही ऑटो अचानक सामने से आ रही मोटरसाईकिल से टकरा गयी.

चालक नियंत्रण खो दिया. स्थानीय लोगों ने ऑटो सवार यात्री को जख्मी हालत में सदर अस्पताल में पहुंचाया. प्रत्यक्षदर्शी जवाहर कुमार ने बताया कि उक्त घटना में आधे दर्जन लोग घायल हो गये. घायल इचरूआ निवासी राजदेव चौधरी,ममता देवी, अमीर सदा को अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया. जबकि अन्य जख्मी लोगों का इलाज स्थानीय निजी क्लिनकि में किया जा रहा है. घटना के बाद जख्मी लोगों के परिजनों को जवाहर ने सूचना दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >