दारोगा हत्याकांड : कुख्यात मुनि की संपत्ति कुर्क

पसराहा (खगड़िया) : कुख्यात दिनेश मुनि के तेहाय स्थित घर की मंगलवार को कुर्की-जब्ती की गयी. पिछले दिनों इसी गिरोह के साथ मुठभेड़ में पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह शहीद हो गये थे. इस घटना में एक सिपाही दुर्गेश यादव गोली लगने से घायल हो गया था. घटना के बाद पुलिस व एसटीएफ की टीम […]

पसराहा (खगड़िया) : कुख्यात दिनेश मुनि के तेहाय स्थित घर की मंगलवार को कुर्की-जब्ती की गयी. पिछले दिनों इसी गिरोह के साथ मुठभेड़ में पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह शहीद हो गये थे. इस घटना में एक सिपाही दुर्गेश यादव गोली लगने से घायल हो गया था. घटना के बाद पुलिस व एसटीएफ की टीम छापेमारी कर रही है. जिसमें अबतक दर्जन भर लोगों को पसराहा, मड़ैया एवं गोगरी थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गयाह ै.

इधर, मंगलवार पसराहा पुलिस तेहाय गांव स्थित दिनेश मुनि के घर की कुर्की जब्ती की. इस दौरान पसराहा थाना, मड़ैया, भरतखंड ओपी, परबत्ता एवं गोगरी थाना की पुलिस के साथ उच्चाधिकारी भी मौजूद थे. दिनेश मुनि का घर खाली था. पुलिस ने दिनेश मुनि के दीवार के ऊपर लगी झोंपड़ी को तोड़ दिया. वहीं घर में रखे सामान को जब्त कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >