जाम के दौरान आक्रोशित लोगों ने अंचल प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की
बेलदौर : थाना क्षेत्र के रोहियामा गांव में सोमवार को हाईटेंशन तार के चपेट में आने से को 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. आक्रोशित ग्रामीण एवं परिजनों ने मुआवजे एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर करीब पांच घंटे तक पनसलवा बेलदौर पीडब्ल्यूडी पथ को जाम कर दिया. जाम के दौरान आक्रोशित लोगों ने अंचल प्रशासन के विरोध मे जमकर नारेबाजी भी की. जानकारी के अनुसार को सहरसा जिले के कबीरपुर गांव निवासी शुभक चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र पांडव कुमार अपने मौसा रंजीत चौधरी के घर राजमिस्त्री का काम करने रविवार को ही रोहियामा गांव आया था. खाना खाने के बाद पड़ोसी राजेंद्र चौधरी के दरवाजे पर सोया हुआ था. इसी क्रम में देर रात तेज आंधी में उक्त दरवाजे के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन विद्युत प्रभावित तार टूटकर गिर पड़ा. जिसकी तार की चपेट में आने से पांडव कुमार बुरी तरह झुलस गया. आनन फानन में परिजनों ने फोन कर पीएचसी तक जाने के लिये संबंधित प्रबंधक को कई बार फोन किया. एम्बुलेंस भेजने मे
टालमटोल के कारण युवक ने ईलाज के अभाव में दम तोड़ दिया. वही बिजली विभाग एवं स्वास्थ्य प्रबंधन के लापरवाही पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीण जर्जर तार बदलने, हाइटेंशन तार को गांव से हटाकर खेतों के उपर से ले जाने सहित पीड़ि परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पांडव अपनी विधवा मां का इकलौता सहारा था. वहीं मृतक की मौसी का रो रो कर बुरा हाल हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी अमित कुमार, बीडीओ शशि भूषण कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटाया. मौके पर पहुंच थानाध्यक्ष दीपक कुमार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
