सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दो की मौत, आक्रोशितों ने किया जाम

सीओ के पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम हटाया अलौली थाना क्षेत्र के सहसी पंचायत के पनपीवी गांव निवासी था शंभु यादव अलौली : जिले के खगड़िया बखरी पथ पर छिलकौड़ी के समीपी वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना सोमवार की देर शाम हुई. घटना के बाद घायल […]

सीओ के पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम हटाया

अलौली थाना क्षेत्र के सहसी पंचायत के पनपीवी गांव निवासी था शंभु यादव
अलौली : जिले के खगड़िया बखरी पथ पर छिलकौड़ी के समीपी वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना सोमवार की देर शाम हुई. घटना के बाद घायल व्यक्ति को परिजनों ने इलाज के लिये बेगूसराय ले गया. इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह शव को छिलकौड़ी लाया गया. शव के छिलकौड़ी पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने अलौली थाना क्षेत्र के छिलकौड़ी चौक के समीप सड़क जाम कर दिया. सीओ राजीव रंजन श्रीवास्तव के पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम हटाया.
सीओ ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सरकार के द्वारा मिलने वाली मुआवजा राशि दिलायी जायेगी. मालूम हो कि अलौली थाना क्षेत्र के सहसी पंचायत के पनपीवी गांव निवासी रामरतन यादव के 50 वर्षीय पुत्र शंभू यादव सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर दी. जिससे उसकी मौत
हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >