चौथम : एसपी मीनू कुमारी ने सोमवार को चौथम थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले तैलोंछ पंचायत के पूर्व मुखिया को एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार कर करें. बाबत संबंधित केस के आइओ मनोज […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
चौथम : एसपी मीनू कुमारी ने सोमवार को चौथम थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले तैलोंछ पंचायत के पूर्व मुखिया को एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार कर करें.
बाबत संबंधित केस के आइओ मनोज कुमार त्रिपाठी से रिपोर्ट तलब की. एसपी ने पूर्व मुखिया अमर की गिरफ्तारी नहीं होने पर थानाध्यक्ष की क्लास लेते हुए कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने थानाध्यक्ष को थाना से संबंधित सभी फाइलों को संधारण करने का निर्देश दिया. वहीं थाना क्षेत्र के फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने को कहा. एसपी ने गंभीर प्रवृत्ति के अपराधियों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा. एसपी ने कहा कि गंभीर प्रवृत्ति के अपराधियों के गतिविधि पर नजर रखने को कहा.
मॉडल थाना का किया निरीक्षण
वहीं एसपी ने थाना परिसर में नवनिर्मित मॉडल थाना ग्रेड थ्री का भी मुआयना किया. एसपी ने बताया कि संबंधित भवन के संवेदक द्वारा हैंड ओवर करने की बात कही जा रही थी. जिसके आलोक में निरीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि भवन तैयार है लेकिन अब तक किसी प्रकार की सुविधाएं नहीं दी गयी.उन्होंने कहा कि मॉडल थाना में पानी एवं बिजली सप्लाई जैसे महत्वपूर्ण चीज में कई खामियां पाई गई है. जिससे ठीक करने का निर्देश संवेदक को दिया जाएगा.
उसके बाद ही भवन को हैंड ओवर लिया जाएगा. एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि मंगलवार को जिले के कई थानाध्यक्ष को थाना में रखे फाइलों के संधारण की ट्रेनिंग दी जायेगी. कई थाना में फाइल संधारण की स्थिति कमजोर पायी गयी. उन्होंने बताया कि इसके लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है.
वर्कशॉप के बाद सभी थानाध्यक्षों को 10 दिन का समय दिया जाएगा कि वह अपने थाना सिरिस्ता के सभी फाइलों का संधारण ठीक से कर ले. इससे पहले थाना में नियुक्त पुलिस बल द्वारा एसपी को सलामी दी गई. मौके पर इंस्पेक्टर बासुकीनाथ झा, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, एसआई विनोद यादव, कैलाश प्रसाद यादव, एएसआई श्याम मूरत सिंह आदि मौजूद थे.