मानसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म से 110 बोतल शराब बरामद

मानसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म से 110 बोतल शराब बरामद

मानसी. स्थानीय रेलवे स्टेशन से रेल पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. समकालीन अभियान के दौरान रेल पुलिस ने शराब से भरा पिटठू बैग रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या तीन से बरामद किया है. जिसमें 180 एमएल के अफसर च्वाइस के 65 पीस एवं दूसरे बैग से 500 एमएल के बीयर का 45 बोतल बरामद किया है. मानसी जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बरामद शराब की जब्ती सूची तैयार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. समकालीन अभियान के दौरान थानाध्यक्ष विकास कुमार सिपाही संजीव कुमार, अभिनित कुमार, महिला सिपाही खुशबू प्रवीण आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >