सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

पसराहा : एनएच 31 पर पसराहा थाना के समीप बाइक सवार को पिकअप ने ठोकर मार दी. जिसके कारण बाइक पर सवार थाना क्षेत्र के बसुआ गांव निवासी एक युवक की मौत हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठे बसुआ गांव के हरेराम यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी हरेराम को स्थानीय लोगों […]

पसराहा : एनएच 31 पर पसराहा थाना के समीप बाइक सवार को पिकअप ने ठोकर मार दी. जिसके कारण बाइक पर सवार थाना क्षेत्र के बसुआ गांव निवासी एक युवक की मौत हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठे बसुआ गांव के हरेराम यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी हरेराम को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है. पिकअप को जब्त कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >