पीएम मोदी की लहर पूरे देश में : पशुपति

खगड़िया : 27 वर्षों के बाद बिहार व केन्द्र में एक ही गठबंधन की सरकार है. आगामी 2019 में लोकसभा का चुनाव है. संभावित रूप से विधानसभा का चुनाव साथ साथ होने की संभावना है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर पूरे देश में है. आगामी 2019 में श्री मोदी को प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक […]

खगड़िया : 27 वर्षों के बाद बिहार व केन्द्र में एक ही गठबंधन की सरकार है. आगामी 2019 में लोकसभा का चुनाव है. संभावित रूप से विधानसभा का चुनाव साथ साथ होने की संभावना है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर पूरे देश में है. आगामी 2019 में श्री मोदी को प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता. उनके कार्यकाल में भारत मानचित्र के शिखर पर है. शुक्रवार को स्थानीय अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में केन्द्र और राज्य में फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी.

बिहार के पशुपालन मंत्री पशुपति कुमार पारस ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ होने की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर के आगे कोई नहीं टिक पायेगा. गठबंधन के सभी संसदीय बोर्ड के नेता के निर्देशन में सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग में 2065 स्वीकृत पद चिकित्सकों का है. इसमें लगभग 900 चिकित्सक शेष हैं. चिकित्सकों की बहाली को लेकर सरकार से वार्ता की गयी है. उन्होंने कहा कि जिला में लगभग 20 हजार मिट्रिक टन मछली उत्पाद का लक्ष्य है. जो लक्ष्य से काफी दूर है. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसान के 10 कट्टा जमीन रहने पर उन्हें विभाग के द्वारा सब्सिडी के अनुसार मछली पालन के लिए राशि मुहैया करायी जायेगी.
बकरी पालन पर भी मिलेगी सब्सिडी
वहीं बकरी पालन में भी सब्सिडी देने की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने कहा कि जिले से 60 हजार लीटर दूध बरौनी डेयरी को भेजा जाता है और कोल्ड किया जाता. इसकी व्यवस्था भी जिला स्तर पर करने की व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर से 28 नवम्बर तक पशुओं को टीकाकरण किया जा रहा है. विभाग में पशु दवा व सूई की कमी नहीं है. इसके लिए सभी पशुपालन पदाधिकारी को शिविर आयोजित कर टीकाकरण करने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.
मौके पर दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय पासवान, बेगूसराय के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान,जदयू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अर्जून शर्मा, हम के जिलाध्यक्ष संजय यादव के अलावा लोजपा जिलाध्यक्ष मो मासूम, अरविन्द स्वर्णकार, प्रवक्ता रतन पासवान, चन्दन सिंह कुशवाहा, कार्तिक प्रसाद गुप्ता आिद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >