पसराहा : मड़ैया थाना क्षेत्र के देवरी गांव में गुरुवार की दोपहर जलावन में लगी आग से दो बच्ची झुलस गयी. एक बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी जबकि दूसरी बच्ची जीवन और मौत से जूझ रही है. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवरी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के समीप रखे जलावन के ढेर पर बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक आग की लपटे उठने लगी. आग की लपटों में मो मोकिम की दो बच्ची बुरी तरह से झुलस गयी. जिसमें तीन वर्षीय बच्ची रूही कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि चार वर्षीय जूही कुमारी बुरी झुलस गयी.
झुलसने से एक बच्ची की मौत, एक गंभीर
पसराहा : मड़ैया थाना क्षेत्र के देवरी गांव में गुरुवार की दोपहर जलावन में लगी आग से दो बच्ची झुलस गयी. एक बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी जबकि दूसरी बच्ची जीवन और मौत से जूझ रही है. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवरी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के समीप […]

बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर बाद देवरी के वार्ड नंबर पांच के मो मोकिम की दोनों बच्ची आंगनबाड़ी केन्द्र के पास रखे जलावन पर चढ़कर खेल रही थी. तभी अचानक जलावन में आग पकड़ लिया. आग तुरंत भयानक रूप ले लिया. आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने की कोशिश किया लेकिन तब तक एक बच्ची की मौत हो गयी. वहीं, बुरी तरह आग में झुलसी जुही कुमारी को इलाज के लिये भेजा गया. मड़ैया थानाध्यक्ष राजकुमार साह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे घटना स्थल पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया. जबकि बुरी तरह घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उन्होंने बताया कि फिलहाल आग किस तरह लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है.