108 कन्याओं ने किया सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा व सुंदर का पाठ

सामूहिक रूप से सत्संग प्रेमी दिवंगत सुनील चौधरी उर्फ अनिल चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

परबत्ता. प्रखंड अंतर्गत डुमरिया बुजुर्ग स्थित अतिप्राचीन मां भगवती मंदिर के पावन प्रांगण में नववर्ष के अवसर पर आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष के प्रथम दिन 108 कुंवारी कन्याओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया. मंदिर परिसर “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया. इस धार्मिक अनुष्ठान की अध्यक्षता कर रहे उपेन्द्र हजारी ने बताया कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं. बल्कि गांव, समाज, जिला और देश की सुख-शांति, समृद्धि और विकास की सामूहिक कामना का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि “हनुमान शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं. नववर्ष की शुरुआत यदि भक्ति और सद्भाव से हो, तो पूरा वर्ष सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है.” उन्होंने युवाओं से भी ऐसे आयोजनों से जुड़कर सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की. इसी दौरान सामूहिक रूप से सत्संग प्रेमी दिवंगत सुनील चौधरी उर्फ अनिल चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. मौके पर हरिनंदन मिश्रा, रामचरित्र हजारी, बालमुकुंद महंथ, ललन चौधरी, सतीश मिश्रा, त्रिवेणी शर्मा, पंजाबी सिंह, नित्यानंद चौधरी, श्रवण आकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >