क्लिनिक में नवजात की मौत

चिकित्सक फरार परिजनों ने किया हंगामा रेफरल अस्पताल में पदस्थापित हैं चिकित्सक गोगरी (खगड़िया) : रेफरल अस्पताल गोगरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एससी सुमन के क्लिनिक में एक नवजात की मौत इलाज के दौरान हो गयी. नवजात के परिजनों ने डाॅ सुमन के क्लिनिक पर हंगामा किया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने […]

चिकित्सक फरार परिजनों ने किया हंगामा
रेफरल अस्पताल में पदस्थापित हैं चिकित्सक
गोगरी (खगड़िया) : रेफरल अस्पताल गोगरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एससी सुमन के क्लिनिक में एक नवजात की मौत इलाज के दौरान हो गयी. नवजात के परिजनों ने डाॅ सुमन के क्लिनिक पर हंगामा किया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया. साथ ही पीड़ित के परिजन को आश्वासन दिया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.
इधर, पीड़ित परिजन बहादुरपुर अरसैया दियारा के मनीष यादव ने बताया कि वह पत्नी के साथ अपने दो दिन के बेटे को लेकर जमालपुर गोगरी बाजार स्थित डॉ एससी सुमन के निजी क्लिनिक में दिखाने लाया. डॉ सुमन ने अविलंब नवजात को दो सुई लगा दिया. इसके बाद नवजात की मौत हो गयी, लेकिन डॉ ने बेहतर इलाज के नाम पर रेफर कर दिया.
महेशखूंट में दिखाने पर चिकित्सक ने कहा कि नवजात की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जब वे लोग डॉ सुमन को घटना की जानकारी दी, तो डॉ सुमन व कंपाउंडर क्लिनिक छोड़कर फरार हो गये. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गोगरी के उसरी गांव में रहने के कारण वह डॉ एससी सुमन के क्लिनिक पर इलाज कराने गये थे. इधर, कुछ लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी.
इधर, नवजात की मौत के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने क्लिनिक पर हंगामा शुरू कर दिया. मामला ज्यादा बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने गोगरी पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही गोगरी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की, जब तक स्थानीय प्रशासन क्लिनिक पर पहुंचे तब तक क्लिनिक बंद कर डॉक्टर फरार हो गया. गोगरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं. बच्चे की मौत क्यों और कैसे हुई इसकी जांच चल रही है.
गोगरी के प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि मृतक के पिता मनीष यादव के लिखित आवेदन पर डॉक्टर एससी सुमन पर गोगरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >