पूर्व विधायक रणवीर यादव को जमानत

प्रतिनिधि, बेलदौर, खगड़ियाः मारपीट के मामले के आरोपी पूर्व विधायक रणवीर यादव को बुधवार को स्थानीय थाना में जमानत दी गयी. पूर्व विधायक से डीएसपी राके श कुमार ने पूछताछ कर उसे जमानत दिया. मालूम हो कि बुधवार की देर शाम एक संवेदक ने पूर्व विधायक के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया था. मामला […]

प्रतिनिधि, बेलदौर, खगड़ियाः मारपीट के मामले के आरोपी पूर्व विधायक रणवीर यादव को बुधवार को स्थानीय थाना में जमानत दी गयी. पूर्व विधायक से डीएसपी राके श कुमार ने पूछताछ कर उसे जमानत दिया. मालूम हो कि बुधवार की देर शाम एक संवेदक ने पूर्व विधायक के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया था.

मामला दर्ज होने के बाद पूर्व विधायक रणवीर ने डीएसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी दी. श्री यादव ने डीएसपी को बताया कि राजद प्रत्याशी कृष्णा यादव के लिये जनसंपर्क अभियान करने के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान रोहियामा गांव में ट्रैफिक जाम की जानकारी मिली. किसी तरह चालक गाड़ी निकाल रहा था.

इसी दौरान नशे में धुत ठेकेदार ने अपना रिवॉल्वर दिखाते हुए अभद्र व्यवहार किया. इसी को लेकर मेरे समर्थकों के साथ ठेकेदार की बकझक हो गयी. झगड़ा सुलझाने के क्रम में नाखून के खरोच से ठेकेदार के सिर से खून बहने लगा. पूर्व विधायक ने रंगदारी मांगने के मामले को मनगढ़ंत बताया. इधर डीएसपी ने बताया कि प्रशासनिक दबाव में कारण पूर्व विधायक ने थाने में आत्मसमर्पण किया है. उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक के सरकारी चालक बिंदु कुमार के लिखित आवेदन पर घायल ठेकेदार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. चालक ने आवेदन में कहा है कि नशे में धुत ठेकेदार अरविंद सिंह ने पूर्व विधायक के साथ अभद्र व्यवहार कर लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर धमकाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >