31 घंटे की अखंड ज्योति शुरू

आस्था. दादीजी के जयकारे से गुंजायमान हुआ शहर दादीजी का 14वां वार्षिक महोत्सव शुरू दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव 23 तक विभिन्न जिले से पहुंचे हैं श्रद्धालु खगड़िया : स्थानीय मिल रोड स्थित विवाह भवन में दादीजी का 14वां वार्षिक महोत्सव शनिवार से शुरू हो गया. दो दिवसीय महोत्सव में शनिवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं […]

आस्था. दादीजी के जयकारे से गुंजायमान हुआ शहर

दादीजी का 14वां वार्षिक महोत्सव शुरू
दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव 23 तक
विभिन्न जिले से पहुंचे हैं श्रद्धालु
खगड़िया : स्थानीय मिल रोड स्थित विवाह भवन में दादीजी का 14वां वार्षिक महोत्सव शनिवार से शुरू हो गया. दो दिवसीय महोत्सव में शनिवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उत्सव स्थल पर होने लगी. सैकड़ों की संख्या में मारवाड़ी समाज की महिलाएं राजस्थानी वेशभूषा में शोभा यात्रा में शामिल हुई. इस दौरान दादी भक्त मंडल से जुड़े कार्यकर्ता व महिलाओं ने जयकारा लगाते हुए रानीसती मंदिर से निकलकर नगर का भ्रमण किया. दादी जी के जयकारे से शहर गुंजायमान होता रहा. जगह जगह पर पुष्पों की वर्षा होती रही. शहर के लोगों ने श्रद्धालुओं के बीच शीतल जल तथा फ्रूटी से लोगों का स्वागत किया.
लोगों को ऐसा महसूस हो रहा था कि राजस्थान का झुनझुन गांव खगड़िया में आ गया हो. इस दौरान सुरक्षा की व्यवस्था थी. कार्यक्रम का आगाज मुख्य अजमान महेश केडिया व किरण केडिया पुरोहित विजय झा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. उत्सव स्थल पर बंगलुरू, कोलकाता, मुंबई, सीकर राजस्थान, सीतामढ़ी, दिल्ली आदि जगहों के कलाकार एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत कर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया. दादी भक्त मंडल के प्रशांत खंडेलिया, प्रवीण कनौरिया, सीताराम बजाज, मधु केडिया, मीरा गोयनका, संगीत बाजोरिया, डॉली खेड़िया, मंजु अग्रवाल, बबीता सर्राफ, अभिलाषा बजाज, आकृति राजगढ़िया, दिनेश अग्रवाल, त्रिभुवन केडिया, दुर्गा सर्राफ, राजेश बजाज, मनेाज अग्रवाल, विजय सुलतानियां, अमर गोयनका, सुनील गुजरवासिया, पंकज सुलतानिया, रंजीव कुमार, महेश केडिया ने बताया कि 23 जुलाई तक यह कार्यक्रम चलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >