पसराहाः थाना क्षेत्र के एनएच -31 बगुलवा ढाला के पास मुजफ्फरपुर-पूर्णिया बस लूटकांड के मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक एबीडेंस के आधार पर गिरफ्तारी हो पायी है.
बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व शनिवार को बगुलवा ढाला के पास नकाबपोश अपराधियों ने बस को पंचर कर दिया. इसके बाद बस पर सवार यात्री मुजफ्फरपुर निवासी आरबी शाही की हत्या कर दी. साथ ही बस में बैठे यात्रियों के साथ लूटपाट की.
