चालक की मौत, खलासी जख्मी

हादसा. एनएच 31 पर टैंक लॉरी को ट्रक ने मारी ठोकर खगड़िया : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सैनिक होटल के समीप बीती रात ट्रक व टेंक लॉरी की आमने सामने की टक्कर में चालक की मौत हो गयी. वहीं खलासी बुरी तरह से जख्मी हो गया. जख्मी खलासी का इलाज सदर अस्पताल […]

हादसा. एनएच 31 पर टैंक लॉरी को ट्रक ने मारी ठोकर

खगड़िया : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सैनिक होटल के समीप बीती रात ट्रक व टेंक लॉरी की आमने सामने की टक्कर में चालक की मौत हो गयी. वहीं खलासी बुरी तरह से जख्मी हो गया. जख्मी खलासी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय की ओर से आ रही टेंक लॉरी को सैनिक होटल के समीप एक ट्रक ने सामने से ठोकर मार दी.
घटनास्थल पर ही ट्रक चालक की मौत हो गयी. मृतक चालक मड़ैया थाना क्षेत्र के पिपरा लतीफ गांव निवासी नरसिंह शर्मा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. जबकि खलासी पिपरा लतीफ गांव निवासी रामदेव शर्मा का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. इजालरत खलासी की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है. चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन घटनाएं हो रही हैं. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को शव सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >