होटल व ढाबों में नियमित रूप से होगी छापेमारी

गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने उठाया कदम खगड़िया : पेट्रोल पंप की जांच की घोषणा के बाद अब सब्सिडीयुक्त गैस सिलिंडर के दुरुपयोग की जांच के आदेश दिये गये हैं. दोनों एसडीओ को अपने-अपने अनुमंडल स्थित होटल व ढाबों की नियमित रूप से छापेमारी करने को कहा गया है. अगर होटल व […]

गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने उठाया कदम

खगड़िया : पेट्रोल पंप की जांच की घोषणा के बाद अब सब्सिडीयुक्त गैस सिलिंडर के दुरुपयोग की जांच के आदेश दिये गये हैं. दोनों एसडीओ को अपने-अपने अनुमंडल स्थित होटल व ढाबों की नियमित रूप से छापेमारी करने को कहा गया है. अगर होटल व ढाबों में ऐसे गैस सिलिंडर के गलत इस्तेमाल होने की शिकायत मिल रही है
तो तुरंत छापेमारी कर कार्रवाई किया जाये. डीएम जय सिंह ने गैस वितरण एवं इसके उपयोग में पारदर्शिता लाने को लेकर कई महत्वपूर्ण आदेश जारी किये है. पूर्व के दिनों में जिले के सभी गैस एजेंसी से उज्ज्वला योजना के तहत वितरित गैस कनेक्शनधारियों की सूची तैयार कर इसकी सीडी मांगी गयी थी, लेकिन एक एजेन्सी को छोड़ किसी ने भी लाभार्थियों की तैयार सूची की सीडी नहीं दी है. जिस पर खेद व्यक्त करते हुए डीएम ने अविलंब सूची मांगी है. कालाबाजारी रोकने के लिए सभी प्रखंडों के एमओ को गैस गोदामों का सत्यापन करने का आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >