एकीकृत प्रणाली की दी गयी जानकारी

जीएसटी लागू होने से देश की जीडीपी में दो प्रतिशत तक की होगी वृद्धि खगड़िया : समाहरणालय के सभागार में जिले के सभी निकासी एवं व्यनन पदाधिकारियों को एकीकृत प्रणाली की जानकारी दी गयी. वाणिज्यकर विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में भाग ले रहे जिले के सभी निकासी एवं व्यनन पदाधिकारी को वाणिज्यकर सहायक आयुक्त शशि […]

जीएसटी लागू होने से देश की जीडीपी में दो प्रतिशत तक की होगी वृद्धि

खगड़िया : समाहरणालय के सभागार में जिले के सभी निकासी एवं व्यनन पदाधिकारियों को एकीकृत प्रणाली की जानकारी दी गयी. वाणिज्यकर विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में भाग ले रहे जिले के सभी निकासी एवं व्यनन पदाधिकारी को वाणिज्यकर सहायक आयुक्त शशि कांत चतुर्वेदी, वाणिज्यकर पदाधिकारी संजय कुमार ने जीएसटी के रजिस्ट्रेशन, पेमेंट, पेनाल्टी प्रोविजन की जानकारी दी. कार्यशाला में भाग ले रहे व्यनन पदाधिकारी के सवाल का बारी बारी से प्रशिक्षक ने जानकारी दी.
वाणिज्यकर सहायक आयुक्त ने बताया कि जीएसटी लागू होने से देश की जीडीपी में दो प्रतिशत तक की वृद्धि होगी. कार्यशाला में डीडीसी, एसडीओ, जिला नजारत पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता आदि ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >