मानसून पूर्व बारिश से पानी-पानी हुआ शहर

खगड़िया : मानसून पूर्व बारिश में ही पूरा शहर पानी पानी हो गया है. अधिकांश सड़कें जल जमाव की चपेट में है तो कई मोहल्लों में नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है. निचले इलाके में पानी घरों में घुस गया है. बारिश के समय गोगरी और खगड़िया दोनों शहर में जलजमाव की समस्या […]

खगड़िया : मानसून पूर्व बारिश में ही पूरा शहर पानी पानी हो गया है. अधिकांश सड़कें जल जमाव की चपेट में है तो कई मोहल्लों में नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है. निचले इलाके में पानी घरों में घुस गया है. बारिश के समय गोगरी और खगड़िया दोनों शहर में जलजमाव की समस्या तो आम बात हो गयी है. गुरुवार को दिन भर रुक-रुक कर होती रही.

बारिश में शायद ही शहर का ऐसा कोई मोहल्ला होगा जहां जलजमाव की समस्या नहीं है. खगड़िया नगर परिषद के उत्तरी हाजीपुर, जयप्रकाश नगर, दान टोला, मालगोदाम रोड, स्टेशन रोड, प्रकाश टॉकीज रोड आदि जगहों पर जलजमाव के कारण जिंदगी मुसीबत में है. इसी तरह गोगरी नगर पंचायत अन्तर्गत जमालपुर बाजार के टावर चौक,बायपास चौक,डाकघर,रामपुर रोड आदि इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. बाजारों में जमा कीचड़ व गंदा पानी से उठते दुर्गन्ध से लोग परेशान हैं.

बाजार में हर तरफ जलजमाव : अधिकतर लोग सड़कों पर हल्की बारिश में भींगते हुए मौसम का आनंद लेते रहे. हालांकि बारिश ने एक बार फिर नपं गोगरी के सभी दावों की पोल खोल कर रख दी और सड़क पर हर तरफ जलजमाव और गंदगी की स्थिति बनी रही. जिससे राहगीरों को चलने में काफी परेशानी हो रही थी. इसी तरह का नजारा खगड़िया नगर परिषद के विभिन्न इलाकों में भी देखा जा सकता है.
दिन भर रुक रुक कर होती रही बारिश
मानसून की आहट से ही लोग सहमे हुए हैं. गुरुवार को खगड़िया जिले में ठंडी हवा के साथ रुक रुक कर बारिश होती रही. हालांकि ठंडी हवाओं ने गरमी झेल रहे लोगों को राहत प्रदान किया है लेकिन बारिश के कारण कई मोहल्ले में जलजमाव का संकट गहरा गया है. इधर, गुरुवार को आसमान में घने बादल छाये रहे और मौसम खुशनुमा बना रहा. पारा गिर कर 27 डिग्री तक पहुंच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >