अलौली : थाना अन्तर्गत रौन पंचायत निवासी नवल महतो के पुत्र किस्टो कुमार (18 वर्षीय) सोमवार को ठनका की चपेट में आ गया. जिसे प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.
बताया जाता है कि किस्टो कुमार घर के बगल में स्थित खेत जा रहा था. इसी समय अचानक आंधी तूफान शुरू हो गया. इसी बीच ठनका की चपेट में वह आ गया. अंचलाधिकारी अलौली द्वारा मृतक के आश्रितों को उचित मिलने वाला अनुदान दिए जाने का आश्वासन दिया है. इधर, तेज आंधी तूफान से निजी विद्यालय कोशी पब्लिक स्कूल धाराशायी हो गया. शुक्र था कि उस वक्त बच्चे मौजूद नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था.
