मानसी में 10 ने भरा नामांकन का पर्चा

मानसी में 10 ने भरा नामांकन का पर्चा

मानसी. प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव के नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए छह व सदस्य पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा. यह जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए बलहा पंचायत से निखिल कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, पूर्वी ठाठा से राकेश कुमार रोशन, पश्चिमी ठाठा से पंकज पुष्पेंद्र, सुजीत कुमार व अमनी पंचायत से रतन शेखर कुमार ने नामांकन कराया. जबकि सदस्य पद के लिए बलहा पंचायत से विकास कुमार, रंजीत कुमार, विनोद कुमार व अमनी पंचायत से बृजमोहन गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >