कीटनाशक खाने से युवक की हालत बिगड़ी

कीटनाशक खाने से युवक की हालत बिगड़ी

प्राणपुर. रोशना थाना क्षेत्र के शाहनगर गांव निवासी 22 वर्षीय राजा, पिता शेख सोजील ने घरेलू विवाद से परेशान होकर जहर खा ली. युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. परिजन एवं ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर लाया. जहां चिकित्सक के उपचार बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि युवक और उनके अपनी पत्नी के साथ पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था. तनाव में आकर उसने यह गलत कदम उठाया है. इस घटना के बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >