कंपकपाती ठंड में कंबल वितरण में युवा आये आगे

कंपकपाती ठंड में कंबल वितरण में युवा आये आगे

कटिहार मनिहारी में घने कोहरे व ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है. बहुत जरूर काम से ही लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत जुटा पा रहे है. रविवार को भी धूप नहीं खिली. इस कंपकपाती ठंड में मनिहारी के एक युवा आशुतोष सिंह उर्फ देव पिता स्व रंजीत सिंह भ्रमण कर जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण करते नजर आये. नगर के कई वार्ड में कंबल वितरण किया. वे पूर्व विधायक स्व विश्वनाथ सिंह के पौत्र (पोता) है. युवा आशुतोष ने बताया कि मेरी इच्छा हुई कि ठंड बहुत है. ठंड से लोग परेशान है. कंबल वितरण की जाय. मौके पर नगर पार्षद बेचन सिंह, पूनम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >