धर्मेली गांव में युवक ने फंदे से लटककर दी जान

धर्मेली गांव में युवक ने फंदे से लटककर दी जान

कोढ़ा. प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र के बिनोदपुर पंचायत के धर्मेली गांव कटिहार टोला में एक युवक ने फंदे से लटककर जान देने की घटना सामने आई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक के परिवार में मातम का माहौल है. ग्रामीणों की बड़ी संख्या घटना स्थल पर जुट गयी व गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान धर्मेली गांव निवासी 32 वर्षीय चंदन कुमार मंडल के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रौतारा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रौतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास मौजूद लोगों और परिजनों से भी प्रारंभिक पूछताछ की. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष लालासर बीन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जायेगा. घटना के बाद गांव में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने और घटना के पीछे की वजहों को जानने में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >