कदवा थाना क्षेत्र के नुनगरा गांव के वार्ड संख्या 9 में महिला को ससुराल पक्ष ने 6 अप्रैल को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. माइके पक्ष के लोगों ने हत्या का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति व देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महिला के परिजनों के अनुसार 20 वर्ष पूर्व सविता देवी की शादी दिलीप महतो से हुई थी. महिला को 6 अप्रैल 2026 को उनकी सास, पति दिलीप महतो, देवर अरविन्द महतो व देवर की पत्नी ने मिलकर मारपीट कर हाथ और पैर तोड़ दिया था. जिसकी सूचना मृतका के 11 वर्षीय पुत्र राजकुमार महतो ने फोन कर दिया. जब मृतका के परिजन उनके ससुराल पहुंचे तो देखा कि सविता देवी गंभीर रूप से घायल है. तभी परिजनों ने सीएचसी दुर्गागंज में भर्ती कराया. महिला की गंभीर स्थिति को देख कर डॉ ने महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया फिर मिरचाईबाड़ी स्थित मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया. जहां महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण 11 अप्रैल 2026 को मेडिकल कॉलेज कटिहार भेजा गया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. सूचना व महिला के परिजनों ने कदवा थाना में दिए आवेदन के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मृतका महिला के पति दिलीप महतो एवं उनके देवर अरविन्द महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है.
पिटायी से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, पति व देवर गिरफ्तार
पिटायी से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, पति व देवर गिरफ्तार
