एनएच 31 हादसा, राहत-बचाव कार्य में जुटी रही पुलिस

एनएच 31 हादसा, राहत-बचाव कार्य में जुटी रही पुलिस

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित बांसवाड़ा चौक के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है. कोढ़ा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा तथा मृतकों के शवों को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण कई घायलों को समय पर इलाज मिल सका. जिससे उनकी जान बचाई जा सकी. कोढ़ा पुलिस की इस सराहनीय कार्यशैली को लेकर एंबुलेंस चालकों में भी खासा उत्साह देखा गया. इसी कड़ी में एंबुलेंस चालक संघ के क्लस्टर लीडर एवं अन्य सदस्य थाना पहुंचकर कोढ़ा पुलिस टीम को बुके व शॉल भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवता की भावना की जमकर प्रशंसा की. एंबुलेंस चालकों ने कहा कि इस प्रकार की आपदा में पुलिस और स्वास्थ्य सेवाओं का समन्वय बेहद जरूरी होता है. जिसे कोढ़ा पुलिस ने बखूबी निभाया. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशैली से आम जनता का भरोसा प्रशासन पर और मजबूत होता है. इस दुखद हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. कोढ़ा पुलिस की मुस्तैदी ने संकट की घड़ी में एक सकारात्मक उदाहरण भी पेश किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >