कटिहार एनएच 31 बसगढ़ा के समीप यात्री बस व पिकअप वाहन की टक्कर में हुई मौतों पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण सुनील कुमार यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की. सुनील यादव ने कहा कि इस हादसे ने कई परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है. जिसकी भरपाई संभव नहीं है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मृतकों के आश्रितों को अविलंब उचित सरकारी मुआवजा प्रदान किया जाय. साथ ही घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाय. साथ ही, उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासन को गंभीर होने की अपील की. उन्होंने कहा की कांग्रेस इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हमेशा खड़ा है.
हादसे में मौत पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जताया शोक
हादसे में मौत पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जताया शोक
