आत्महत्या की नीयत से कोसी नदी में घुसा झारखंड निवासी को बचाया

आत्महत्या की नीयत से कोसी नदी में घुसा झारखंड निवासी को बचाया

पारिवारिक क्लेश से तंग था युवक, नवगछिया में एक निजी कंपनी में करता था काम कुरसेला कुरसेला का कोसी नदी सुसाईड प्वाइंट के रूप में चर्चित होता जा रहा है. यहां नदी में कूद कर जान देना आसान हो गया है. आत्महत्या करने के घटित घटनाओं के फेहरिस्त में एक और वाकया रविवार को जुड़ गया. कोसी नदी में झारखंड निवासी ने नदी में डूबकर जान देने का प्रयास किया. गनीमत रही कि नदी के निकटवर्ती पत्थल टोला गांव के एक व्यक्ति ने डूबने का प्रयास करने वाले को डूबने से बचा लिया. पत्थलटोला गांव के उस व्यक्ति के प्रयास से डूबने वाला शख्स नदी से किसी तरह बाहर निकला. डूबने वाले ने अपना नाम नरेश व पता के रूप में झारखंड का निवासी बताया. उसने बताया कि नवगछिया में निजी संस्थान में नौकरी करता है. पारिवारिक क्लेश से आजिज होकर उसने डूबने का निर्णय लिया था. हालांकि नरेश पुल से छलांग नहीं लगा कर नदी में प्रवेश कर और गहरे पानी में डूबकर जान देने का प्रयास कर रहा था. इस व्यक्ति की उम्र पैतालिस वर्ष के करीब बताया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >