हफलागंज में सर्पदंश से महिला की मौत

हफलागंज में सर्पदंश से महिला की मौत

मनसाही. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज में मक्का के बगड़े का बोझा बना रही एक महिला सर्पदंश की शिकार हो गयी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक महिला अबीता देवी 45 वर्ष, पति सुरेन पासवान बतायी जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला खेत में बगड़े का बोझा बनाकर अपने सर पर उठाकर घर लौट रही थी कि पहले से बगड़े का बोझे में छुपे जहरीले सांप ने उनके गले में काट लिया. घटना के बाद पहले तो उसे कुछ पता नहीं चला और जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >