कुरसेला स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

कटिहार बरौनी रेलखंड के कुरसेला स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह गरीब नवाज किशनगंज अजमेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी.

कुरसेला. कटिहार बरौनी रेलखंड के कुरसेला स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह गरीब नवाज किशनगंज अजमेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. बताया गया कि रेललाइन पार करने के क्रम में महिला ट्रेन की चपेट में आ गयी. आरपीएफ राकेश कुमार ने बताया कि घटना सुबह के 9.45 बजे के करीब घटित हुई है. रेल थाना नवगछिया को घटना से अवगत करा दिया गया है. महिला का उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच बताया गया है. मृत महिला का समाचार प्रेषण तक पहचान नहीं हो पायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >