कटिहार. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बठेली में मंगलवार को 22 वर्षीय महिला ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, रीना देवी पति अमित चौधरी ने घरेलू क्लेश में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. परिजनों की मानें तो, जिस समय यह घटना घटी, उस समय घर पर कोई नहीं था. जब घर के सदस्य घर पहुंचे तो रीना को फंदे से झूलते देखा. रीना को फंदे से लटकता देख घर के लोग चीखने-चिल्लाने लगे. उनके शोर को सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गये. जब तक रीना को देखते उनका शरीर ठंड पड़ चुका था. घटना की सूचना परिजनों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच करते शव का मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कराया. तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
घरेलू क्लेश में महिला ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया आत्महत्या की घटना प्रतीत हो रही है.संतोष कुमार निराला, मुफस्सिल थानाध्यक्षB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
