तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बल्थी महेशपुर शुक्रवार को तीन दिवसीय गैर आवश्यक शिक्षा समिति प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रशिक्षण उदघाटन बीईओ शांतनु ठाकर, पंचायत के मुखिया अविनाश सिंह, वार्ड सदस्य प्रभुदयाल शर्मा, मास्टर ट्रेनर कुमार गौरव, संतोष कुमार, संचालक सह प्रधानाध्यापिका वीणा देवी, समन्वयक गिरजा शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. छह विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष व सचिव सदस्य के 36 प्रतिभागी उपस्थित हुए. प्रशिक्षण में विद्यालय शिक्षा समिति के दायित्वों विद्यालय गतिविधि के संबंध में जानकारी दिया. आयोजन के सफल बनाने मे प्रधानाध्यापिका वीणा देवी ने योगदान निभाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >