आज से मौसम में तब्दीली आने की उम्मीद, गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

आज से मौसम में तब्दीली आने की उम्मीद, गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

कटिहार लगातार पड़ रही तेज धूप वगर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. तापमान में बढ़ोतरी व तेज धूप की वजह से सुबह नौ बजे के बाद लोग घर से निकलने से परहेज करने को मजबूर हो गये हैं. हालांकि रविवार से मौसम में नरमी आने की संभावना जतायी गयी है. तापमान में गिरावट आने के साथ बादल छाये रहने से लोगों को तेज धूप के साथ गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक कमी आयेगी. दो चार दिनों में बारिश होने की उम्मीद भी जतायी गयी है. गौरतलब हो कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चले जाने की वजह से लोगों का गर्मी से दिन व रात में जीना मुहाल हो गया है. हालत यह हो गयी है कि लोगों को न रात को चौन है न ही दिन में सकुन मिल रहा है. अत्याधिक गर्मी की वजह से लोग विभिन्न तरह के बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं. इसमें बिजली की कटौती लोगों को और ज्यादा परेशान कर रही है. गर्मी की वजह से ठंडे पेय पदार्थ की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है. इसके साथ ही पंखा, एसी, कुलर की खूब बिक्री हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >