जलजमाव से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा

कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विगत दिनों पूर्व लगातार हुई बरसात से कोढ़ा नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलजमाव देखने को मिला है.

कोढ़ा. कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विगत दिनों पूर्व लगातार हुई बरसात से कोढ़ा नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलजमाव देखने को मिला है. जलजमाव की इस स्थिति में में मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित आर्य ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस जलजमाव से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें. उन्होंने बताया कि वर्षा के कारण जगह-जगह जलभराव हो जाता है, जो मच्छरों के प्रजनन का प्रमुख कारण बनता है. उन्होंने आमजनों से अपील किया कि घर के आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें. कूलर, टायर, गमलों आदि की नियमित सफाई करें. जलजमाव से चिकनगुनिया, डेंगू बुखार, लिम्मेटिक एनोफिलीज मलेरिया, कालाजार जैसी बीमारियों फैलाने वाली मच्छर,मक्खी पनपते हैं. जो इस सभी बीमारियों के वाहक है. इसके लिए जमीन पर सोने से बचें यथा संभव सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें. घरों के आसपास जल जमाव न होने दें. उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचने के लिए लोगों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने चाहिए. मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाले साधनों का उपयोग करना चाहिए. किसी भी व्यक्ति को बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द या चकत्ते जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें. कोढ़ा व जिला अस्पतालों पर मलेरिया एवं डेंगू की जांच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >