हल्की बारिश में ही गेड़ाबाड़ी चौक पर जलजमाव

हल्की बारिश में ही गेड़ाबाड़ी चौक पर जलजमाव

कोढ़ा नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य बाजार गेड़ाबाड़ी चौक पर स्थित आंबेडकर भवन के सामने हल्की बारिश के बाद जलजमाव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है. रविवार को हुई हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर पानी भर गया. दुकानदारों और आमलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पूरे गेड़ाबाड़ी बाजार क्षेत्र में सड़कें जलमग्न हो गयी. दुकानदारों का कहना है कि बारिश होते ही पूरे इलाके में पानी भर जाता है. ग्राहकों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है. स्थानीय दुकानदार विक्की कुमार ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन है. कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद नाली की समुचित सफाई और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है. स्थानीय लोग व व्यापारी नगर प्रशासन से इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं. लगातार हो रहे जलजमाव के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. नगर पंचायत कोढ़ा की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >